Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release: मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में योजना की 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब सरकार ने 17वीं और 18वीं किस्त को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है। झारखंड राज्य की 52 लाख महिलाएं लंबे समय से अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं, जो अब जल्द खत्म होने वाला है। सरकार द्वारा तय की गई प्रक्रिया के अनुसार दिसंबर और जनवरी महीने की 17वीं-18वीं किस्त की राशि महिलाओं को एक साथ दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार यह भुगतान 31 जनवरी तक महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगा। 16वीं किस्त का भुगतान 9 दिसंबर से शुरू होकर क्रिसमस से पहले तक पूरा कर लिया गया था, जिसमें सभी पात्र महिलाओं को ₹2500 की राशि मिली थी। अब सरकार ने दो किस्तों को एक साथ जारी करने का फैसला लिया है, जिससे महिलाओं को ₹5000 का सीधा लाभ मिलेगा।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release
मंईयां सम्मान योजना के नवंबर महीने में 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब सरकार ने 17वीं और 18वीं किस्त की तैयारी भी पूरी कर ली है। विभागीय जानकारी के अनुसार दिसंबर और जनवरी की यह दोनों किस्तें महिलाओं को एक साथ दी जाएंगी। भुगतान की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक पूरी की जा सकती है। 16वीं किस्त का पैसा 9 दिसंबर से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होना शुरू हुआ था और क्रिसमस से पहले सभी लाभार्थियों को ₹2500 की राशि मिल चुकी है।
अब 17वीं और 18वीं किस्त मिलाकर ₹5000 की राशि सीधे DBT के माध्यम से बैंक खातों में भेजी जाएगी। पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को पैसा मिलेगा, जबकि बाकी जिलों में अगले कुछ दिनों में भुगतान किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि सभी 52 लाख लाभार्थी महिलाओं तक समय पर राशि पहुंच सके।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
| किस्त | 17वीं और 18वीं |
| कुल राशि | ₹5000 |
| भुगतान अवधि | 15 जनवरी से 20 जनवरी |
| लाभार्थी महिलाएं | लगभग 52 लाख |
| पेमेंट मोड | DBT |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
52 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं किस्त का लाभ झारखंड राज्य की लगभग 52 लाख महिलाओं को मिलने जा रहा है। यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। सरकार का प्रयास है कि हर पात्र महिला को समय पर राशि मिले, जिससे वे अपने घरेलू खर्च और जरूरतों को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकें। इस बार बड़ी संख्या में महिलाओं को एक साथ भुगतान किया जाएगा।
इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं किस्त की राशि भेजेगी। इन जिलों में रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं के आवेदन पहले ही सत्यापित हो चुके हैं, और उनके बैंक खातों की जानकारी भी पूरी तरह से सही पाई गई है। इसी वजह से इन जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में सबसे पहले ₹2500 की राशि जमा की जाएगी।
इन महिलाओं को मिलेंगे ₹5000 का लाभ
इस बार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं किस्त का पैसा एक साथ दिया जा रहा है। दोनों किस्तों की राशि मिलाकर महिलाओं के खातों में ₹5000 जमा किए जाएंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि भुगतान प्रक्रिया तेज हो सके और महिलाओं को एकमुश्त सहायता मिल सके। जिन महिलाओं की पिछली किस्त समय पर मिल चुकी है, उन्हें भी इस बार पूरा ₹5000 का लाभ मिलेगा।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- महिला का नाम मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची में दर्ज होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, ट्रैक्टर को छोड़कर।
- महिला के नाम पर बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें DBT सक्रिय हो।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर आपको Login विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको आवेदन संख्या या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन एवं भुगतान स्थिति वाले विकल्प को चुनना है।
- अब मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP प्राप्त करना है दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करना है।
- वेरिफिकेशन के बाद स्क्रीन पर भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगेगी।
Note :- यदि आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना की 17वीं-18वीं किस्त की राशि आ जाती है तो बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS प्राप्त हो जाएगा। अगर मैसेज नहीं आता है तो पासबुक अपडेट कराना एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी भुगतान की स्थिति जांची जा सकती है। जो महिलाएं फोन पे, गूगल पे या नेट बैंकिंग का उपयोग करती हैं, वे अपने बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से भी राशि की पुष्टि कर सकती हैं। अगर सभी जानकारी सही होने के बावजूद पैसा नहीं मिला है, तो कुछ दिन इंतजार करना उचित रहेगा क्योंकि भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।